Latest

Visit our Website on jainnewsviews.com

Total Pageviews Today

Wednesday, 23 May 2018

कुंडलपुर के 7 जैन मंदिरों में चोरी

कुंडलपुर के 7 जैन मंदिरों में चोरी Visit http://jainnewsviews.com दमोह नगर के पटेरा तहलीस में कुंडलपुर के 7 मंदिरोेंं में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें चांदी के छत्र, चंवर और अन्य कीमती सामान की चोरी हुई।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात (20 May 2018) कुछ अज्ञात चोरों ने मंदिर के छह घरिया क्षेत्र के 7 मंदिरों के ताले तोड़कर चांदी के 14 चंवर, 7 चांदी के छत्र सहित अन्य सामान की चोरी की घटना को अंजाम दिया।

[caption id="attachment_4512" align="aligncenter" width="576"]कुंडलपुर के 7 जैन मंदिरों में चोरी कुंडलपुर के 7 जैन मंदिरों में चोरी[/caption]

घटना के बाद एसपी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंते और मौका-मुआयना किया किंतु अभी तक चोरी की घटना का पर्दाफाश नहीं हो सका है। घटना की जानकारी देते हुए सनत कुमार जैन ने बताया कि छहघरिया के 10 से 18 नम्बर तक के मंदिरों के ताले टूटे मिले, जिसमें मंदिर क्रमांक 12-13 छूट गया जिसके ताले नहीं टूट पाये। अन्य सात मंदिरों के ताले तोड़ दिए गये और हजारों रुपये के कीमती जांदी के छत्र एवं चंवर की चोरी की घटना हुई।

[FBW]


बता दें कि जिस मंदिरों में चोरी हुई है, वहां रात में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं हैं और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट आदि ले लिए हैं और शीघ्र चोरों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

अपने क्षेत्र में हो रही जैन धर्म की विभिन्न गतिविधियों सहित जैन धर्म के किसी भी कार्यक्रम, महोत्सव आदि का विस्तृत समाचार/सूचना हमें भेज सकते हैं ताकि आप द्वारा भेजी सूचना दुनिया भर में फैले जैन समुदाय के लोगों तक पहुंच सके। इसके अलावा जैन धर्म से संबंधित कोई लेख/कहानी/ कोई अदभुत जानकारी या जैन मंदिरों का विवरण एवं फोटो, किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की video ( पूजा,सामूहिक आरती,पंचकल्याणक,मंदिर प्रतिष्ठा, गुरु वंदना,गुरु भक्ति,गुरु प्रवचन ) बना कर भी हमें भेज सकते हैं। आप द्वारा भेजी कोई भी अह्म जानकारी को हम आपके नाम सहित www.jainnewsviews.com पर प्रकाशित करेंगे।
Email – jainnewsviews@gmail.com

No comments:

Post a Comment