Latest

Visit our Website on jainnewsviews.com

Total Pageviews Today

Tuesday 6 March 2018

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व कॉक्स टाऊन...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व कॉक्स टाऊन... Visit http://jainnewsviews.com श्री कॉक्स टाऊन जैन संघ, बेंगलोर के तत्वाधान में होली स्नेह मिलन और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन दि. 4th मार्च 2018 को सिंधी असोसिएशन हॉल, सिंधी कॉलोनी कॉक्स टाऊन बेंगलोर में संपन्न हुआ |

 

सकल जैन समाज कॉक्स टाऊन महिला मंडल की शुरुआत 26 जनवरी 2018 को परिचय सम्मेलन एवं निर्देशिका विमोचन के साथ हुई | कॉक्स टाऊन में कोई स्थानक या भवन नहीं होते हुए भी मंडल चालू किया और 13/2/2018 को अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्रजी छाजेड़ के यहा हुई पहली ही मीटिंग में 40 महिलाओं का नाम आ गया | तथा दूसरी बार 28/2/2018 को गौतमजी फूलफगर के यहा मीटिंग हुई तब WOMEN’S DAY Celebration की परियोजन बनी और 4 मार्च 2018 को कार्यक्रम आयोजित हुआ |

 

इस कार्यक्रम में हम ग्रुप के संस्थापक श्रीमती मंजुजी लुंकड़ ( मुख्य अतिथि ) श्रीमती डॉ. मंगलाजी ( GYNAEC राजीव नर्सिंग होम I.V.F. Centre ), श्रीमती रेणुकाजी ( सब इंस्पेक्टर, लाल बाग ), श्रीमान सरदारभाई सुराणा, श्रीमान महेंद्रकुमारजी बाफना इनकी उपस्थिति में अनेक गेम, सवाल – जवाब, नाटिका नृत्य तथा मोटिवेशनल स्पीच हुए | इस मौके पर कॉक्स टाऊन जैन संघ के अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्रकुमारजी छाजेड़, मंत्री सुभाषचंदजी लोढा उपाध्यक्ष महेंद्रजी बाफना संयुक्त सचिव अशोककुमारजी संचेती कोषाध्यक्ष गौतमचंदजी फूलफगर, समिति सदस्य महेंद्रजी बगानी आदि उपस्थित थे |

 

  1. कॉक्स टाऊन महिला मंडल के विशेष सहयोगी

    1. राखी विमलजी गादिया (सूत्र संचालन)

    2. ममताजी फूलफगर

    3. संतोषजी लोढा

    4. रेणूजी खाबिया

    5. शोभाजी छाजेड़

    6. नीतूजी बोहरा

    7. चंदनजी तलेसरा

    8. बबलीजी लोढा

    9. कविताजी रांका आदि थे |




 





मंगलाचरण :- ज्योतिजी सकलेचा, किरणजी रांका, संगीताजी नाहर

डांस :- अंजलीजी सुराणा

स्वागत भाषण :- शिल्पाजी कांठेड़

नाटिका :- खुशीजी कांठेड़

बिनायकजी :- ऋषिकाजी फूलफगर, खुशीजी नाहर, प्रणवजी रांका

आभार प्रदर्शन :- संतोषजी लोढा

सूत्र संचालक :- राखी विमलजी गादिया |

No comments:

Post a Comment