तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सनमति सागर महाराज साहब के अंतिम दीक्षित शिष्य आचार्य 108 सुबल सागर जी महाराज साहब के सानिधय में सिद्घ चक्र महामंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ पत्रिका का विमोचन किया गया !
जिसमें विश्व में पृथम बार 1025 मंडल द्वारा महान धार्मिक अनुष्ठान आचार्य 108 सुबल सागर जी के सानिधय में जैन समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष विमल जैन, दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष इंजीनियर अजय जैन ने किया।
इस दौरान राजेश जैन, अकोदिया धर्म स्थल अध्यक्ष देवेन्द्र जैन, संतोष जैन, हुकमचंद जैन, दीपक लीलेहरिया उपस्थित थे। इस अवसर पर आचार्य गुरूवर 108 सुबल सागर महाराज साहब ने अपने आशीश वचन में श्रावको को श्री सिद्घ चक्र महामंडल विधान व विश्व शांति महायज्ञ जैसे महान धार्मिक अनुष्ठान में 1025 मंडलों के साथ पूजा अर्चना करने पर धार्मिक अनुष्ठान के महत्व को विस्तार से समझाया।
No comments:
Post a Comment